{"_id":"5b439e574f1c1bc3248b54e9","slug":"plant-more-than-one-lakh-plants-in-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में एक लाख से भी अधिक पौधे रोपने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे में एक लाख से भी अधिक पौधे रोपने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी पुनर्जनन अभियान में पौधरोपण कार्यक्रम की ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। कोसी कैचमेंट एरिया से लगी लगभग 115 ग्राम सभाओं में इस कार्यक्रम को वृहद अभियान के रूप में चलाकर एक घंटे में एक लाख से भी अधिक पौधों को जन सहभागिता के माध्यम से रोपने का कीर्तिमान भी स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 14 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कोसी पुनर्जनन अभियान की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है और गड्ढे खोदने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में खुली बैठक कर लोगों को इस कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर सहभागिता के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अभियान से भविष्य में पानी के संकट से भी निजात मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन