फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Plans to fund the Shiva and Chamunda temples of Patal Bhubaneswar

पाताल भुवनेश्वर के शिव और चामुंडा मंदिर को मौलिक रूप देने की योजना

Sat, 31 Mar 2018 10:59 PM IST
दीप जोशी
दीप जोशी Updated Sat, 31 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Plans to fund the Shiva and Chamunda temples of Patal Bhubaneswar
पाताल भुवनेश्वर का शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

राज्य पुरातत्व विभाग ने गंगोलीहाट के प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा के बाहर की तरफ स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करके उन्हें मौलिक स्वरूप में लाने के लिए 38 लाख रुपये की कार्य योजना बनाकर केंद्रीय संस्कृति विभाग को भेजी है। योजना के तहत इन दोनों मंदिरों के शिखर में बिजोरा बनाने के साथ ही इन्हें रिसेट भी किया जाएगा। यह दोनों मंदिर दसवीं शताब्दी में बने हैं।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के निकट स्थित प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा के बाहर की तरफ कत्यूरी काल में बना चामुंडा और शिव मंदिर हैं। पुरातत्व विभाग ने 1992 में इन दोनों मंदिरों और वहां रखी कई मूर्तियों को संरक्षण में ले लिया था। बताया गया है कि संरक्षण में लेने से पहले ही स्थानीय भक्तों ने धार्मिक भावना से प्रेरित होकर शिव मंदिर के ऊपर बिजोरा के स्थान पर सीमेंट की छत डाल दी।
विज्ञापन


इस कारण इस मंदिर का मौलिक स्वरूप बिगड़ गया। इसके अलावा वहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी दरारें आ गई हैं और कुछ स्थानों पर पत्थरों ने अपनी जगह छोड़ दी है। जिससे मंदिर को खतरा भी उत्पन्न हो रहा है। यही नहीं देखरेख नहीं होने से दोनों मंदिरों की दशा बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कत्यूरी शासन काल के दौरान दसवीं शताब्दी में बने यह दोनों मंदिर पुरातत्व की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। चामुंडा मंदिर वलभी शैली और शिव मंदिर नागर शैली का बना है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर परिसर में एक पुराना मंडप भी है। इसका भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में नौवीं और दसवीं शताब्दी की 29 मूर्तियां भी हैं। योजना के तहत इन मूर्तियों को प्रदर्शित करने के लिए पेडस्टल भी बनाया जाएगा। यह माना जा रहा है कि जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की इस योजना को मंजूरी मिलने पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

कभी मंदिरों का समूह भी रहा होगा

क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान का मानना है कि जिस तरह के पाताल भुवनेश्वर गुफा के बाहर के परिसर में काफी समय पहले 29 मूर्तियां मिली हैं उससे यह माना जाता है कि यहां भी कभी मंदिरों का समूह रहा होगा। 


दोनों मंदिरों को संरक्षित करने और मौलिक स्वरूप में लाने के लिए पुरातत्व विभाग ने 38 लाख की कार्य योजना तैयार करके राज्य सरकार के माध्यम से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को भेज दी है। योजना के तहत दोनों मंदिरों के शिखर में बिजोरा लगाया जाएगा। जीर्णोद्धार के साथ ही मंदिरों को रिसेट भी किया जाएगा। ताकि मंदिर अपने मूल स्वरूप में आ सकें।- डॉ. सीएस चौहान, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed