{"_id":"74baa4003fcae6f488af452592ba3f70","slug":"plans-and-convey-them-to-the-benefit-of-milk-producers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ के अध्यक्ष दीप डांगी ने डेरी के अनुभाग अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने गाय गंगा महिला डेरी योजना में पात्र व्यक्तियों का चयन ईमानदारी पूर्वक कर चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।
पशु चिकित्सक से कहा कि मिनी डेरी योजना की शत-प्रतिशत पूर्ति करते हुए प्रगति से अवगत कराएं। जिला योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने शासन से प्राप्त धनराशि को समय से व्यय करते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
दुग्ध संघ अध्यक्ष ने बागेश्वर जिले की समीक्षा करते हुए कि वहां पशु चिकित्सक की तैनाती की जा रही है। अनुभाग अधिकारियों से कहा कि कार्यों में पारदर्शिता रखें, ताकि संस्था की छवि खराब नहीं हो।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों जिलों के विपणन कर्मचारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विक्रय कार्मिक मृदु व्यवहार रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में आंचल दूध का व्यापक प्रचार करें। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले में उपार्जन और विक्रय की काफी संभावनाएं हैं। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
बैठक में प्रधान प्रबंधक एनबी सनवाल, डीएस रौतेला, डीके कांडपाल, अरुन नगरकोटी, लोकेंद्र अग्निहोत्री, एनसी पंत, डीके वर्मा, डा. डीके यादव, बलवंत सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, देवकी भोज आदि ने भाग लिया।