फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pits filled with red soil in Garuda

गरुड़ में लाल मिट्टी से पाटे गड्ढे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pits filled with red soil in Garuda
लाल मिट्टी से भरे गए सड़क के गड्ढे। - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। लोनिवि ने बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग में बने गड्ढों को लाल मिट्टी से भरने का काम शुरू कर दिया है। इसलिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने लोनिवि के ईई एके तिलारा से हुई वार्ता के बाद गड्ढा भरो आंदोलन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की सड़कें बहुत खराब हैं। इससे आक्रोशित जनता ने चार दिन तक लोनिवि के इंजीनियरों का पुतला फूंका। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बैजनाथ-कौसानी, गरुड़-देवनाई, गरुड़-कपकोटी मोटर मार्ग में बने गड्ढों को भरने के लिए अभियान चलाया। आंदोलन उग्र देख शुक्रवार को लोनिवि के ईई तिलारा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और आंदोलन के प्रमुख भुवन पाठक से वार्ता की। बताया कि बरसात में विभाग सड़क के गड्ढों को डामर से नहीं भर सकता है। इसलिए गड्ढों को मिट्टी से पाटा जा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि ने शुक्रवार को बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग में बने गड्ढों को लाल मिट्टी से भरने का काम शुुरू कर दिया है। ईई के आश्वासन के बाद गड्ढा भरो आंदोलन के प्रमुख भुवन पाठक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण आदि ने आंदोलन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया। बताया कि अगर विभाग बुधवार तक काम पूरा नहीं करेगा तो बृहस्पतिवार से दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed