फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pithoragarh Himalaya rally off protection

हिमालय संरक्षण रैली पिथौरागढ़ रवाना

Fri, 03 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 03 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Himalaya rally off protection

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में हिमालय संरक्षण रैली गुरुवार को देर रात अल्मोड़ा पहुंची। यहां होली-डे होम में जिला और नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने रैली में शामिल यात्रियों को स्वागत किया। इस मौके पर प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के पर्वतीय जिलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। व्यापार की वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को व्यापारियों को भी सक्रिय योगदान देना चाहिए। शुक्रवार तड़के यात्रा पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यटक स्थलों का विकास होना जरूरी है, ताकि क्षेत्र में अधिक सैलानियों के पहुंचने से रोजगार और व्यापार में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण पहाड़ की पहचान है। पर्यावरण संरक्षण को व्यापारियों को भी सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से पालीथिन काफी घातक है। व्यापारी पालीथिन पर अंकुश लगाएं और सामान की बिक्री के लिए पर्यावरण अनुकूल थैलियों का प्रयोग करें। अल्मोड़ा में यात्रियों का स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, किशन गुरुरानी, दीप चंद्र भट्ट, हरि किशन कपूर, मुमताज खान आदि शामिल थे। शुक्रवार तड़के रैली चितई, बाड़ेछीना, पनुवानौला, दन्यां होकर पिथौरागढ़ को रवाना हुई।
विज्ञापन


उधर रैली का दन्यां पहुंचने पर व्यापारियों ने स्वागत किया। यहां पहुंचने पर प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।  रैली में शामिल यात्रियों का स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष हरीश दरम्वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पंत, ज्ञानेश पंत, महेंद्र दरम्वाल, राजू बिष्ट, पूरन सिंह, कुंदन सिंह, आलोक जोशी, नवीन चंद्र, संजय सिंह, हरीश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed