फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pirul constructed cardboard, file covers, Karrybag

पिरुल से बनेगा गत्ता, फाइल कवर, कैरीबैग

Thu, 19 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Pirul constructed cardboard, file covers, Karrybag
पिरुल से तैयार सामान। - फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय क्षेत्र के जंगलों में चीड़ की पत्तियां (पिरुल) अब लोगों की आय का जरिया बनेंगी। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी-कटारमल ने  पिरुल की पत्तियों से फाइल कवर, कैरीबैग, लिफाफे, आकर्षक कलाकृतियां, गुलदस्ते तैयार किए हैं। सरकार ने जीबी पंत संस्थान में चल रही नेशनल मिशन आफ हिमालयन स्टीज परियोजना के अंतर्गत मशीनें स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपए जारी किए हैं।

विज्ञापन


संस्थान मशीनें स्थापित करने के बाद ग्रामीण को इसका व्यावसायिक प्रशिक्षण देगा। इससे जहां पिरुल का उपयोग हो सकेगा वहीं ग्रामीण आय भी अर्जित कर सकेंगे।पर्वतीय क्षेत्र में बहुतायत में चीड़ के जंगल हैं। गरमी में चीड़ की पत्तियां जंगलों में आग लगने का प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन


आग लगने से वन संपदा, जीव-जंतुओं की क्षति के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। लंबे समय से चीड़ की पत्तियों को उपयोगी बनाने की मांग उठती रही है। जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिकों ने पिरुल से मोटा कागज, गत्ता, फाइल कवर, कैरीबैग, लिफाफे, आकर्षक कलाकृतियां, गुलदस्ते तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान में चल रही नेशनल मिशन आफ हिमालयन स्टडीज परियोजना के अंतर्गत पिरुल से मोटा कागज, गत्ता, लिफाफे, कलाकृतियां, गुलदस्ते आदि वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण ग्रामीणों को मिलेगा। परियोजना अधिकारी डा. डीएस रावत ने बताया कि केंद्र सरकार से मशीनें स्थापित करने के लिए संस्थान को 50 लाख रुपए पूर्व में मिल चुके हैं। इकाई स्थापित करने को संस्थान के ग्रामीण तकनीकी परिसर में टिनशेड का निर्माण कर लिया गया है। मशीनें क्रय करने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के बाद कोटेशन स्तर पर कार्रवाई प्रगति पर है। जल्द ही संस्थान में मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके बाद ग्रामीणों को प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed