फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Picketing to protest the arrest of businessman

व्यापारी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

Sat, 21 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Picketing to protest the arrest of businessman
जालली में व्यापारी नेता की गिरफ्तारी से नाराज महिलाएं बाजार में धरने पर बैठ गयी हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने राजस्व पुलिस पर जांच के बगैर एकतरफा कार्रवाई कर व्यापारी नेता को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले की जांच शीघ्र रेगुलर पुलिस को नहीं सौंपी गई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। मालूम हो कि 17 फरवरी को राजस्व पुलिस ने जालली में व्यापारी नेता मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था।
30 जनवरी को जालली के उपराजस्व निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने जालली के व्यापारी मधु मिश्रा के खिलाफ मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


17 फरवरी को राजस्व पुलिस ने मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। इससे भड़के व्यापारियों ने 18 फरवरी को बाजार बंद कर  विरोध जताया था। गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार से क्षेत्र की महिलाओं ने भी धरना शुरू कर दिया है। ताजपुर, सिमचौरा, दुबकला की महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में राजस्व पुलिस की नाकामी के चलते अपराध बढ़ रहे हैं। मगर व्यापारी की गिरफ्तारी बगैर जांच के की गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में जांच रेगुलर पुलिस के माध्यम से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आंदोलन को व्यापार मंडल ने भी सहयोग दिया। कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि राजस्व पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, जबकि क्षेत्र में नायब तहसीलदार आए ही नहीं। भिकियासैंण के पूर्व प्रमुख नरेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी धरने को समर्थन दिया। इस दौरान राधा देवी, देवकी मिश्रा, लीला देवी, कमला देवी, सीमा जोशी, माया मिश्रा, हेमा देवी, दीपा देवी, जानकी देवी, खीमा जोशी, धनुली देवी, नंदी देवी, धना, हीरा, हेमा, शांति, खष्टी देवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed