{"_id":"57b9f70f4f1c1b8c63d4f426","slug":"personnel-in-the-posts-of-sub-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपतहसीलों में कार्मिकों के पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपतहसीलों में कार्मिकों के पद सृजित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर और जालली क्षेत्र के लोगों को अब राजस्व संबंधी कार्यों के लिए द्वाराहाट तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नवसृजित दोनों उपतहसीलों में शासन ने पांच पांच अधिकारी, कर्मचारियों के पद सृजित कर दिए हैं। विधायक मदन बिष्ट ने बताया कि दोनों उप तहसीलों में नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व लेखाकार, नायब नाजिर, डाटा इंट्री ऑपरेटर सहित कुल पांच पांच पदों के सृजन का शासनादेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
शासनादेश में कहा गया है कि अनुसेवक, वाहन चालक के लिए नए पद सृजित नहीं होंगे। इन पदों पर आउटसोर्सिंग से नियुक्तियां होंगी। पहले यह दोनों क्षेत्र द्वाराहाट तहसील से जुड़े थे, तहसील मुख्यालय की अत्यधिक दूूरी के कारण दो साल पहले उपतहसीलों की घोषणा हुई। एक महीने पहले विधायक मदन बिष्ट ने दोनों उप तहसीलों का विधिवत उद्घाटन भी कर दिया। इसके बावजूद वहां सिर्फ पटवारी और राजस्व कर्मचारी ही कार्यरत थे। विधायक बिष्ट ने बताया कि सभी कर्मचारियों की नियुक्ति कराने के लिए वह प्रयासरत हैं।
विज्ञापन