फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People will get benefit.

Almora News: मेडिकल कॉलेज में एक माह में शुरू होगा ब्लड बैंक का संचालन

Fri, 23 Feb 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
People will get benefit.
अल्मोड़ा। दो साल के लंबे इंतजार के बाद मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक के अस्तित्व में आने की उम्मीद जगी है। एक माह के भीतर ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो जाएगा और मरीजों को खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कॉलेज प्रबंधन को खून के अभाव में मरीजों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना होगा। इसके संचालन के लिए बेहद जरूरी ड्रग कंट्रोल की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर लिया है। उम्मीद है कि जल्द टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को सौंपेगी और यहां ब्लड बैंक संचालन की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के साथ बागेश्वर, पिथौरागढ़ के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अल्मोड़ा में 425 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज खोला गया है। अब तक यह संस्थान लोगों की कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रहा है। करोड़ों से खोले गए इस मेडिकल कॉलेज में संचालन के दो साल बाद भी ब्लड बैंक अस्तित्व में नहीं आ सका है। ऐसे में मरीज और तीमारदार खून के लिए भटक रहे हैं। मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। इसके संचालन के लिए बेहद जरूरी ड्रग कंट्रोल विभाग की अनुमति का इंतजार था लेकिन लंबे समय बाद भी टीम निरीक्षण के लिए यहां नहीं पहुंच सकी थी। इस मामले को संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते 20 फरवरी के अंक में अनुमति के इंतजार में ब्लड बैंक का संचालन शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तीसरे ही दिन सेंटर ड्रग स्टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन एम्स, ऋषिकेश के डॉ. मनीष कुमार और नैनीताल की सीनियर ड्रग इंसपेक्टर मीनाक्षी बिष्ट ने निरीक्षण कर यहां ब्लड बैंक संचालन के लिए व्यवस्थाओं को परखा। टीम ने यहां स्थापित मशीनरी और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया। जल्द टीम केंद्र और राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। ऐसे में यहां अगले एक माह के भीतर ब्लड बैंक संचालन की उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन


ब्लड बैंक संचालन के लिए तैनात है विशेषज्ञों की टीम
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। लंबे समय से यहां ब्लड बैंक संचालन की मांग की जा रही है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कई संगठन के लोग आंदोलन भी कर चुके हैं। कॉलेज प्रबंधन ने कई समय पूर्व ब्लड बैंक संचालन की तैयारी पूरी कर ली थी। बकायदा इसके संचालन के लिए एक विशेषज्ञ और दो तकनीशियनों को हल्द्वानी एसटीएच में प्रशिक्षण देकर यहां तैनात भी किया है। ड्रग कंट्रोल की अनुमति के बगैर इसका संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग कंट्रोल की टीम ने ब्लड बैंक संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण कर लिया है। जल्द टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। अगले एक माह के भीतर यहां ब्लड बैंक संचालित होने की उम्मीद है।- प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed