{"_id":"584455cd4f1c1b0e2fa864cd","slug":"people-will-brainstorm-suggestions-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के सुझावों पर होगा मंथन : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के सुझावों पर होगा मंथन : एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में वन-वे व्यवस्था लागू होने से सड़कें जाम से मुक्त होने के साथ ही आम जनता को राहत मिली है लेकिन कुछ लोग इस व्यवस्था से नाखुश हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कार्यालय में व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक ली और नई यातायात व्यवस्था के बारे में उनकी राय जानी। बैठक में नई व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया।
बैठक में वन-वे व्यवस्था को लेकर कुछ लोग पक्ष में दिखे तो कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया। एनटीडी क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वन-वे व्यवस्था से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि नगर में नई यातायात व्यवस्था लागू करने से कुछ दिनों दिक्कत होगी लेकिन इसके दूरगामी परिणाम अच्छे रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में सीओ आरएस टोलिया, कोतवाल उत्तम सिंह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट, भाजपा जिला संयोजक रवि रौतेला, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीपक वर्मा, पूरन चंद्र तिवारी, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।