फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People welcomed devotees.

बम-बम भोले... के जयकारों से गुंजायमान रहा दन्यां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
People welcomed devotees.
अल्मोड़ा। आदि कैलाश की आठ दिवसीय यात्रा पूरी कर 16 वें दल के दन्यां पहुंचने पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। दन्यां पहुंचे यात्रियों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए जिससे समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। आदि कैलाश से लौटे यात्री बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन

16 वां दल आदि कैलाश की यात्रा पूरी कर मंगलवार को करीब एक बजे कुमाऊं मंडल विकास निगम दन्यां के आवास गृह में पहुंचा। यहां पहुंचने पर यात्रियों का निगम कर्मचारियों और अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। बम-बम भोले... के जयकारे लगाते हुए यह दल यहां से भीमताल को रवाना हुआ। दल के गाइड संतोष पंत ने बताया कि इस दल में दो यात्री 15वें दल के भी हैं।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि जोलीकांग में सड़क पहुंचने से यहां से पार्वती सरोवर, गौरी कुंड तक सिर्फ दो किमी ही पैदल चलना पड़ा। सड़क सुविधा होने से यात्रा आठ दिनों में ही पूरी हो गई। बाबा भोलेनाथ की नगरी से लौटे यात्री भोलेनाथ के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें असीम शांति मिली है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से ही उन्हें यह यात्रा पूरी करने का मौका मिला। इस दल में तमिलनाडु, मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात के कुल 28 यात्री शामिल हैं। इस मौके पर टीआरसी के प्रबंधक लक्ष्मी दत्त पांडे, मनजीत वाल्मीकि आदि लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed