फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People upset due to power cut in Manila

Almora News: मानिला में बिजली कटौती से लोग परेशान

Mon, 03 Apr 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 03 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut in Manila
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के मानिला में ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान हैं। एक माह से आए दिन बिजली कटौती हो रही है। क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेल रही है। विद्यार्थियों को भी मोमबत्ती के सहारे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मानिला और आसपास के इलाकों में करीब एक माह से लोग बिजली की आंखमिचौली से परेशान हैं। अघोषित बिजली कटौती से विद्यार्थियों से लेकर आम लोगों व कारोबारियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन तिवारी, ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह, जितेंद्र घुग्तायाल, भास्करानंद, हरीश लखचौरा, दिनेश नैलवाल, भूपेंद्र बंगारी, मनमोहन सिंह बंगारी ने बताया कि आए दिन बिजली कटौती हो रही है। यूपीसीएल को समस्या से निजात दिलानी चाहिए। यूपीसीएल के जेई वसीम अहमद ने बताया कि मानिला पॉवर हाउस के फीडर में खराबी आने से समस्या आ रही है। लाइन में पेट्रोलिंग का कार्य चल रहा है। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed