फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People troubled by jam on Mall Road, vehicles kept crawling

Almora News: माल रोड पर जाम से परेशान हुए लोग, रेंगते रहे वाहन

Mon, 15 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
People troubled by jam on Mall Road, vehicles kept crawling
अल्मोड़ा। नगर में जाम की समस्या दिन-पर-दिन गंभीर हो रही है। सोमवार को नगर की मुख्य सड़क माल रोड पर लगे जाम से यात्री और राहगीर परेशान रहे। कतार में लगे वाहन रेंगते रहे और यात्रियों को जाम खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में वाहनों का दबाव बढ़ गया। माल रोड, टैक्सी स्टैंड पर जाम लगने से यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। 300 मीटर लंबी कतार में वाहन रेंगते रहे और यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिली। पार्किंग की कमी की वजह से सड़क पर दो पहिया और चौपहिया वाहन खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी। 20 मिनट बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खोला। इसके बाद यात्री गंतव्य को रवाना हो सके। यातायात प्रभारी गणेश सिंह हरड़िया ने बताया की नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया गया। संवाद
विज्ञापन

पार्किंग नहीं होने से बढ़ी दिक्कत
अल्मोड़ा। नगर में पार्किंग की समस्या गंभीर बन गई है। वर्तमान में नगर में महज दो पार्किंग का संचालन हो रहा है। इनकी क्षमता 350 दो पहिया और चौपहिया वाहनों की है। नगर में हर रोज विभिन्न हिस्सों से चार हजार से अधिक दो पहिया, चौपहिया और पर्यटक वाहन पहुंचते हैं। ऐसे में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना मजबूरी बन गया है। इसी वजह से आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
बागेश्वर। जिला मुख्यालय की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस के कर्मचारियों को भी जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।


सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने से नगर में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। कबीर पंथ के अनुयायियों की पिंडारी मार्ग से निकली रैली के कारण भी जाम के हालात बन गए। पिंडारी मार्ग, सरयू पुल तिराहे, भागीरथी मार्ग, माल रोड, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल और स्टेशन मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। रेंगते वाहनों के बीच से गुजरते राहगीरों को तेज धूप, धुंआ और हॉर्न की आवाज से परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसे वाहन चालकों को भी इस दौरान दिक्कत हुई। यातायात पुलिस के कर्मचारी भी दोपहर तक जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed