{"_id":"6622f24f7dcbb895d2091694","slug":"people-stranded-for-tea-and-milk-almora-news-c-232-1-shld1002-110915-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चाय-पानी को तरसे लोग, दूध की आपूर्ति भी रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चाय-पानी को तरसे लोग, दूध की आपूर्ति भी रही ठप
Sat, 20 Apr 2024 04:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में बाजार बंद रहने से यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को झेलनी पड़ी परेशानी
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के चलते नगर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों में बाजार बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहने से लोग चाय-पानी के लिए भी तरस गए। मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचे पर्यटकों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार को मतदान के चलते नगर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची बाजार, जौहरी बाजार, पल्टन बाजार, धारानौला बाजार में सुनसानी छाई रही। सोमेश्वर, जागेश्वर, द्वाराहाट, रानीखेत, सल्ट विधानसभा क्षेत्रों में भी यही हाल रहा। बाजार बंद रहने से स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों और पर्यटकों को चाय-पानी के लिए भी तरसना पड़ा। वाहनों का संचालन न होने से नगर में दूध की आपूर्ति भी ठप रही, इससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई। मतदान के चलते व्यापारियों ने दूध का भंडारण भी नहीं किया। संवाद
सड़कों पर मतदाताओं की भीड़
अल्मोड़ा। जिले में सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो सड़कों पर हर तरफ से मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पोलिंग बूथों का जायजा लेने और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की आवाजाही रही। इससे दिन भर उनके काफिलों में शामिल वाहनों के हूटर बजते रहे।