{"_id":"6133d2608ebc3ee531056396","slug":"people-s-anger-erupted-due-to-postponement-of-elections-after-unopposed-selection-ranikhet-news-hld4368517128","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चयन के बाद चुनाव स्थगित होने से फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चयन के बाद चुनाव स्थगित होने से फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
चुनाव स्थगित होने से गुस्साए प्रतिनिधि नारेबाजी करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नौगांव इंटर कालेज कफड़ा में प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया का मामला फिर से खटाई में पड़ने से लोगों में भारी आक्रोश है। चुनाव प्रक्रिया के तहत एकमात्र अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार थे। जिसमें एक उम्मीदवार की नाम वापसी हो गई थी। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए थे। लेकिन एक दिन पहले ही मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से चुनाव स्थगित कर दिए जाने की सूचना पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। कफड़ा बाजार में जुुलूस प्रदर्शन कर लोगों ने आक्रोश जताया।
शनिवार को क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि नौगांव इंटर कॉलेज पहुंचे तो पता चला की मुख्य शिक्षा अधिकारी ने चुनाव स्थगित कर दिया है। इससे लोगों का गुस्सा फूट गया, क्योंकि पूर्व में भी यहाँ चुनाव स्थगित किये गये थे। द्वाराहाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी ने तीन दिन अंदर चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एक सितंबर से चार सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया को लेकर समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी की गई, लेकिन अब इसे झूठी शिकायत का हवाला देकर पुन: लटका दिया गया है। कफड़ा बाजार तक निकले जुलूस में क्षेत्रीय विधायक पर भी मनमानी का आरोप नारेबाजी की गयी। इस अवसर पर शैलेंद्र रावत, बचे सिंह बिष्ट, प्रकाश अधिकारी, कुंवर सिंह, शिवम पांडेय, राजू रौतेला, त्रिलोक सिंह, इंद्र सिंह, भूपेंद्र अधिकारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
यहां अध्यक्ष पद पर बचे सिंह बिष्ट और गौरीदत्त सती दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। गौरीदत्त सती की ओर से विगत दिवस नाम वाप ले लिया था। इस तरह बचे सिंह बिष्ट अध्यक्ष तथा प्रबंधक शैलेंद्र रावत, उपाध्यक्ष पर कुंवर सिंह, कोषाध्यक्ष पर त्रिलोक सिंह, सह प्रबंधक पर प्रताप सिंह के एक एक नामांकन होने से पूरी प्रबंध कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गईं थीं। क्षेत्रवासी मामले को हाईकोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
-पुरानी विज्ञप्ति को लेकर दो सितंबर को लोगों की ओर से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था। जिसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अग्रिम आदेश तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी और नई विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिए हैं।-डीएल आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी द्वाराहाट।