फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People remained on strike even in the rain in almora

Almora: बारिश में भी धरने पर डटे रहे लोग, मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन; दी चेतावनी

Mon, 24 Jun 2024 04:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Jun 2024 04:29 PM IST
सार

अल्मोड़ा के पास रानीधारा मार्ग के सुधारीकरण की मांग पर स्थानीय लोग बारिश में भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा जब तक सड़क सुधारीकरण नहीं होता वे धरने से नहीं उठेंगे।

 

विज्ञापन
People remained on strike even in the rain in almora
बारिश में भी धरने पर डटे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रानीधारा मार्ग के सुधारीकरण की मांग पर स्थानीय लोग बारिश में भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा जब तक सड़क सुधारीकरण नहीं होता वे धरने से नहीं उठेंगे।

रानीधारा सड़क के सुधारीकरण की मांग पर विनय किरौला के नेतृत्व में स्थानीय लोग दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों के कई बार आश्वासन के बाद भी इस मार्ग की दशा में आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़क पर जमा मलबा हल्की बारिश में भी उनके घरों में घुस रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- CRIME: खुद को मरा दिखाने के लिए दोस्त को मौत के घाट उतारा, नौ साल बाद खुला राज; किया ये चौंकाने वाला काम
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून काल नजदीक है और वे डरे हुए हैं। चेतावनी देते हुए कहा सड़क सुधारीकरण होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर अनुपमा पंत, डॉ. सैयद अली हामिद, सुजीत टम्टा, मनीष वर्मा, संजय बिष्ट, अजय पांडे, ऊषा उप्रेती, मीनू पंत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed