फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People protested against the municipality's team

Almora News: अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका की टीम का लोगों ने किया विरोध

Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
People protested against the municipality's team
अल्मोड़ा। नगर के एक मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम का लोगों ने विरोध किया। लोगों के विरोध को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई। लोगों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका गरीबों को प्रताड़ित कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम सोमवार को नगर के बख्शीखोला मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने पहुंची। नगरपालिका की टीम को आते देख लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पालिका अतिक्रमण के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिका सभासद अमित साह ने कहा कि आपदा में एक मकान स्वामी के मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पालिका क्षतिग्रस्त सीढि़यों को ठीक कराने पर लगातार भवन स्वामी को अतिक्रमण के नाम पर उसे तोड़ने का नोटिस दे रही है जो गलत है। इसके बाद इस मामले में एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका ईओ से मिला। उन्होंने बताया कि ईओ ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वहां कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, दीपक कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूूर्व में भवन स्वामी की ओर से पालिका को कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुुत किए गए हैं। इसके बाद भवन स्वामी को नोटिस दिया गया। शीघ्र वैध दस्तावेज पालिका को नहीं मिलने पर अतिक्रमण कार्रवाई की जाएगी। - भरत त्रिपाठी ईओ नगर पालिका अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed