फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people of Satyan village have decided to socially boycott those who serve liquor in public

Almora: शादी समारोह में पिलाई शराब तो होगा सामाजिक बहिष्कार, ग्रामीणों ने संरक्षण समिति का गठन कर लिया निर्णय

Mon, 14 Apr 2025 01:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Apr 2025 01:55 PM IST
सार

लमगड़ा ब्लॉक के सत्यों गांव के लोगों ने सार्वजनिक रूप से शराब पिलाने वालों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसकी निगरानी के लिए ग्रामवासियों ने संरक्षक समिति का गठन कर पूर्व प्रधान नीमा सतवाल को अध्यक्ष चुना है।

विज्ञापन
people of Satyan village have decided to socially boycott those who serve liquor in public
लमगड़ा के सत्यों गांव में हुई बैठक में मौजूद महिलाएं व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के सत्यों गांव के लोगों ने सार्वजनिक रूप से शराब पिलाने वालों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसकी निगरानी के लिए ग्रामवासियों ने संरक्षक समिति का गठन कर पूर्व प्रधान नीमा सतवाल को अध्यक्ष चुना है। समिति गांव में अराजक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखेगी।रविवार को कार्यकारिणी के गठन के दौरान लोगों ने कहा कि गांव में विवाह, पंच स्थानी चुनाव सहित अन्य आयोजनों में शराब परोसना चिंताजनक है।

विज्ञापन


उन्होंने निर्णय लिया कि कोई भी व्यक्ति अथवा परिवार शराब बांटेगा तो उसे समाज से बेदखल किया जाएगा। साथ ही चेतावनी कि निर्णय की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति में सरपंच पुष्पा देवी को उपाध्यक्ष, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता आर्या को सचिव चुना गया। संरक्षक अनीता देवी सहित 12 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई है। बैठक में हरीश सिंह, दीवान सतवाल, बालम सिंह, विजय सिंह, राम सिंह, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह, नर सिंह आदि थे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed