फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People in the Nakana-Deviel plan to stop water supply

नैकणा-देवायल योजना में जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान

Sat, 22 Jul 2017 10:51 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन

 नैकणा-देवायल पेयजल योजना में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों ने 24 जुलाई को जल संस्थान कार्यालय झिमार में तालाबंदी करने का ऐलान किया है। उधर सड़क के मलबे से ध्वस्त हुई सल्ट विकासखंड की सबसे बड़ी गुलार-करगेत तथा चांच पेयजल योजनाओं में दो सप्ताह बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू हो गई है। 

विज्ञापन


 उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल के निर्देश पर तहसीलदार प्रताप राम टम्टा और कानूनगो मनोरथ लखचौरा ने शनिवार  को नैकणा-देवायल पेयजल योजना का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना की मुख्य लाइन से कई कनेक्शन दिए गए हैं, साथ ही पेयजल योजना में कई स्थानों पर लीकेज है। इस कारण कई दिनों से नपटुवा, पोखरी, वैला, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, ग्राम पंचायत देवायल आदि गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित है। जल संस्थान के जेई मनदीप शर्मा ने बताया कि पेयजल योजना के पाइपों में हवा भरने से भी कई बार स्टैंड पोस्टों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। शिकायत मिलने पर इसे ठीक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed