फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people got injured in district.

Almora News: मकान पर गिरा पेड़, दो महिलाओं सहित तीन घायल

Sat, 23 Sep 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
people got injured in district.
अल्मोड़ा। हवालबाग के पाखुड़ा में मकान पर एक पेड़ गिर गया। घटना में घर में रह रहीं दो महिलाओं सहित तीन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शुक्रवार देर रात पाखुड़ा में पूरन सिंह कनवाल के मकान पर चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। छत और दीवार से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से घर में रह रहीं लीला देवी और कमला देवी, चंदन सिंह घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर कमला देवी पत्नी चंदन सिंह को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अन्य दोनों को हल्की चोटें आईं। पीड़ित ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

टीम जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के नेतृत्व में गांव पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। टीम ने पेड़ हटाकर पीड़ितों को राहत पहुंचाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। टीम में भुवन चंद्र कांडपाल, रविंद्र मेर, आलोक वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed