{"_id":"59007c374f1c1b876dc0e060","slug":"people-get-trapped-in-the-pawn-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौन घंटा जाम में फंसने से लोग पसीने-पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौन घंटा जाम में फंसने से लोग पसीने-पसीने
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम लगने से पर्यटन नगरी के लोग परेशान हैं। बुधवार की सुबह नगर में गांधी चौक से लेकर केमू स्टेशन तक पौन घंटे तक लंबा जाम लग गया, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बमुश्किल जाम खुला। पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन यातायात व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है।
विज्ञापन
जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह 11 से पौने 12 बजे के बीच यहां गांधी चौक से केमू स्टेशन के बीच लंबा जाम लग गया। इस बीच स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे दोपहिया वाहन, केमू की बसें, मालवाहक ट्रक और पर्यटकों के वाहन तक फंसने से बच्चे, चालक और यात्री पसीने-पसीने हो गए। हालांकि यातायात पुलिस जाम हटाने के प्रयासों में लगी रही, लेकिन वाहनों के पास होने की जगह नहीं थी। सड़क संकरी होने के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर सीपीयू इंचार्ज रमेश भट्ट का कहना है कि नरसिंह मैदान बाइपास सड़क पर डामर हो रहा था, जिसके चलते वाहनों का दबाव मुख्य सड़क पर आ गया।
विज्ञापन