{"_id":"5ccdd9d4bdec22074857dc53","slug":"people-from-chainkhan-performed-at-the-jal-sansthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने जल संस्थान में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने जल संस्थान में किया प्रदर्शन
Sat, 04 May 2019 11:58 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 04 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत से परेशान लोग जल संस्थान पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शुरू होते ही नगर में पेयजल समस्या गहराने लगी है। शनिवार को चीनाखान मोहल्ले के लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर नाराजगी जताते हुए जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। लोगों ने रोष जताते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पानी के संकट से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने धारानौला, तल्ला चीनाखान में पानी के वितरण का समय भी बदलने की मांग की।
विज्ञापन
जल संस्थान कार्यालय पहुंचे क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत हो रही है। जब पानी आता भी है तो उसका समय निश्चित नहीं है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पानी का दबाव भी काफी कम है और कई-कई दिनों तक पानी लोगों को नहीं मिल रहा है। चीनाखान के लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व विनोद तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से भी मुलाकात की। जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताने वालों में सुनील तिवारी, नंदन सिंह, भुवन चंद्र जोशी, मुन्नी पाठक, गीता तिवारी, दीपा सिजवाली, मंजू जोशी, आशा पाठक आदि शामिल रहे। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
..........