फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the programme in district.

Almora News: 84 खाली पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती की जगी उम्मीद

Wed, 20 Aug 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face the programme in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्माेड़ा परिसर लंबे समय से प्राध्यापकों की कमी का सामना कर रहा है। यहां स्वीकृत 145 पदों के सापेक्ष 84 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इससे छात्र- छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। राहत भरी खबर है कि अब जल्द रिक्त पदों पर प्राध्यापकों के तैनाती होने की उम्मीद जगी है। विवि प्रबंधन ने इसके लिए रोस्टर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसजे विवि के अस्तित्व में आने के पांच वर्षों बाद आखिरकार पहली बार अल्मोड़ा परिसर में स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती होगी।
विवि ने रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए रोस्टर जारी किया है। वर्तमान में परिसर में स्वीकृत प्राध्यापकों को 84 पद रिक्त हैं। ऐसे में छह हजार से अधिक छात्र- छात्राओं की पढ़ाई की जिम्मेदारी अतिथि शिक्षकों के भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती होने से परिसर में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। छात्र- छात्राओं को उम्मीद है कि अनुभवी प्राध्यापकों की तैनाती होने से उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed