फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the programme.

Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्मिक मुखर

Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
People face the programme.
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) ने आरपार के संघर्ष का एलान किया है। नंदा देवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन सभागार में हुई बैठक में 15 मार्च से चरणबद्ध आंदोलन करने का एलान किया गया। तय हुआ कि एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संरक्षक डॉ. मनोज कुमार जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी को एकजुट होना होगा। प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रत्येक कार्मिक को अपने हक के लिए आगे आकर संघर्ष करना सीखना होगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री भूपाल चिलवाल ने कहा कि संघर्ष में ही सफलता मिलती है। जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने पुरानी पेंशन के लिए कार्मिकों से बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। नव नियुक्त मंडलीय अध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा कि सभी जिलों का भ्रमण कर आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। वहां प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, सुशील बाराकोटी, बसंत पांडेय, ऋचा जोशी, रमेश मेहरा, नंदन सिंह मेहरा , दिनेश तिवारी, मोहन जोशी, भूपेंद्र सिंह, बचन सिंह बिष्ट, नंदाबल्लभ मैनाली, तारा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed