फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: तेंदुए के हमले में प्रधान सहित दो लोग जख्मी

Wed, 06 Nov 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 06 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में मंगलवार रात तेंदुए ने दो लोगों पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। इसमें प्रधान सहित दो लोग जख्मी हो गए। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। ग्राम पंचायत धौलरा टोटाशिलिंग के ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वे आंगन थे। तेंदुए के नाखूनों से उनकी पीठ व पैर पर घाव लग गए। उन्होंने बमुश्किल अपनी जान बचाई। इसके अलावा गांव से मुख्य सड़क में अपने घर की तरफ आ रहे 80 वर्षीय राम बहादुर पुत्र बहादुर, निवासी टोटाशिलिंग पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस दौरान उनके हाथ व पीठ में कई जगह गहरे घाव आए हैं। हमले में घायल ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुए ने गांव के आसपास घूम रहे दो मवेशियों पर भी हमला कर उन्हें जख्मी किया है। रेंजर मनोज कुमार लोहनी ने घटना की पुष्टि की है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed