{"_id":"68a768b768d6eaf03c06a374","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-132595-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करें
Fri, 22 Aug 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) उपभोक्ताओं को निरंतर व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है। कुमाऊं के दो दिवसीय दौरे के दौरान रानीखेत पहुंचे प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने यह बात कही।
इस दौरान प्रबंध निदेशक ने कई उपसंस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं और निर्देश दिए।
इस दौरान लगातार बारिश से प्रभावित आपूर्ति पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों की मरम्मत में देरी न हो। अस्पतालों, पेयजल योजनाओं और आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से आपूर्ति बहाल की जाए।
इस दौरान प्रबंध निदेशक ने वृहद पौधरोपण में भाग लिया। राजस्व वसूली को समयबद्ध एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
वहां निदेशक (परिचालन) एमआर आर्य, मुख्य अभियंता (कुमाऊं जोन) आरएस गुंज्याल, दीनदयाल पांगती, अमित कटारिया, नवीन मिश्रा, भाष्कर पांडेय, आयुष चौहान, सौरभ जोशी आदि मौजूद थे। संवाद