{"_id":"6877ea005a254133e40ba356","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-130961-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर में टैक्सी स्टैंड नहीं होने से चालक- राहगीरों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर में टैक्सी स्टैंड नहीं होने से चालक- राहगीरों को दिक्कत
Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र में टैक्सी सेवाओं का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में यहां से 250 से अधिक टैक्सी वाहन कई क्षेत्रों के लिए संचालित हो रहे हैं लेकिन यहां लंबे समय से टैक्सी स्टैंड का अभाव है। इस बुनियादी सुविधा की कमी का सीधा असर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। इसका खामियाजा टैक्सी चालकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
सोमेश्वर से रोजाना गरुड़, कौसानी, बागेश्वर, द्वाराहाट, रानीखेत, चौखुटिया, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों के लिए टैक्सियों का संचालन होता है। टैक्सी स्टैंड नहीं होने से वाहन चालकों को अपने वाहन बाजार में खड़ा कर सवारियां बिठानी पड़ रही हैं। इस कारण यहां जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ बाजार आए राहगीरों को भी उठानी पड़ रही है। लंबे समय से यहां के लोग टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। लोगों ने शीघ्र टैक्सी स्टैंड का निर्माण कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
बोले लोग-
कई बार प्रशासन से टैक्सी स्टैंड की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करना हमारी मजबूरी बन गई है। गिरीश सिंह , वाहन चालक सोमेश्वर
विज्ञापन
टैक्सी चालकों और यात्रियों की सुविधा के लिए सोमेश्वर में जल्द टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
दिलीप सिंह, वाहन चालक सोमेश्वर