{"_id":"681663741fcebd6ecd0a5324","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-127631-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शासन-प्रशासन पर अनसुनी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शासन-प्रशासन पर अनसुनी का आरोप
Sun, 04 May 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 19 वें दिन भी जारी रहा। जीआईसी खूंट में पानी व्यवस्था सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलनरत ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन पर अनसुनी का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जल्द अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने खूंट-धामस-रौनडाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर सोंलिग व डामरीकरण, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की।
धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, सुरेश तिवारी, पीसी तिवारी, नंदन सिंह, सुंदर सिंह, पूरन गोस्वामी, पूरन बनौला, महेश चंद्र गोविंद आदि मौजूद रहे। संवाद