फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: जंगलों में धधकी आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 01 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले के अल्मोड़ा, ताकुला, सोमेश्वर के वन पंचायतों में आग धधक गई। इससे वन पंचायतों की भूमि को क्षति पहुंची है। फायर फाइटर और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर छह घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को अल्मोड़ा के कांडे, ताकुला गणनाथ रेंज झिझाड़, सोमेश्वर रेंज के मेल्टी, धौलरा के वन पंचायत में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग धधक गई। इस दौरान हवा चलने से आग तेजी से फैलकर पूरे वन पंचायतों में फैल गई। फायर फाइटरों ने इसकी सूचना वन रेंज और वन विभाग के कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद वन विभाग की टीम और फायर फाइटर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुझाने वालों में फायर फाइटर मंजू, विनीता, मुन्नी, रेनू, मुन्नी, मंजू, देवकी, कविता, सुमन, मंजू, देवकी, उमा, दीपा, वन सरपंच पूरन सिंह,फायर वाचर मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed