फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: हमले से नाराज कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
तहसील परिसर में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्वयं-
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 14 अगस्त को मतदान के दिन द्वाराहाट में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला के पिता और भाई के साथ हुई मारपीट और उनके आवास में चली गोली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था पंगु हो गई है। पुलिस प्रशासन अपना कार्य ठीक से नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोमेश्वर और द्वाराहाट पुलिस चाटुकारिता में मग्न है। जिस राज्य का गठन आंदोलन के बल पर हुआ हो वहां का युवा पुलिस की ज्यादती को सहन नहीं करेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की प्राथमिकी तीन दिन बाद दर्ज की। उल्टा संगीन धाराएं उन्हीं पर लगा दी गईं। ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है। कांग्रेस सरकार आने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग करके चुनाव जीतने की कोशिश की गई।

द्वाराहाट और बेतालघाट में सरेआम गोली चलाई गई। सदन के भीतर भी बोलने का अवसर दिए बगैर विधान सभा को सत्र डेढ़ दिन में समाप्त कर दिया। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इससे महिलाएं, युवक और कर्मचारी सभी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस ने एसडीएम सुनील कुमार के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को पांच सूत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed