{"_id":"68a60e14f32499bf200653e0","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-132531-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीसरे दिन भी चॉकडाउन \nस्कूलों में पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीसरे दिन भी चॉकडाउन स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित
Wed, 20 Aug 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य पदों पर सीधी विभागीय भर्ती के विरोध सहित अन्य मांगों के लिए जिले के 263 स्कूलों के शिक्षक बुधवार को भी चाॅकडाउन कर शिक्षण कार्यों से विरत रहे। स्कूलों में पढ़ाई ठप रही।
शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों में प्रदर्शन कर विरोध जताया। धौलादेवी ब्लॉक के जीआईसी द्यूनाथल में शिक्षकों ने चॉकडाउन कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
इस दौरान कमलेश सिंह, सुरेंद्र गोस्वामी, नवीन कुमार, कीर्ति पंत आदि मौजूद रहे। इधर अन्य स्कूलों में हुई सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य पदों पर सीधी विभागीय भर्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के किसी भी स्तर की पदोन्नति नहीं होने पर नाराजगी जताई।
वहां ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवराज बिष्ट, ब्लॉक मंत्री रमेश राम, स्याल्दे ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रावत, ब्लॉक मंत्री हरीश नेगी, सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री अमित यादव शामिल रहे।