{"_id":"68a60b377b564e0cb508a495","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-132517-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: केदार-वल्मरा सड़क का हिस्सा नदी में बहा, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: केदार-वल्मरा सड़क का हिस्सा नदी में बहा, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
स्याल्दे में नदी के तेज बहाव में बहा केदार - वल्मरा मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा। स्रोत संवाद
अल्मोड़ा/स्याल्दे। अत्यधिक बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। तेज बारिश से नदियां उफान पर हैं। विनोद नदी के तेज बहाव में तलाई के पास केदार-वल्मरा सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे यात्री वाहन नदी में समाने से बाल-बाल बचे। मार्ग में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। मलबा आने से जिले की चार सड़कों पर आवाजाही ठप है। लोगों को घूमकर दूसरे रास्तों से सफर करना पड़ रहा है।
तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ग्रामीण इलाकों में कई घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं। स्याल्दे ब्लॉक के अंतर्गत तलाई के पास केदार- वल्मरा सड़क का एक बड़ा हिस्सा विनोद नदी के तेज बहाव में बह गया। करीब दो माह पूर्व 3.50 लाख रुपये की लागत से तलाई के पास सड़क की सुरक्षा दीवार बनाई थी। विनोद नदी के तेज बहाव में नदी की सुरक्षा दीवार पूरी तरह बह गई। इससे नदी की तरफ सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। पीएमजीएसवाई के जेई विजय रावत ने बताया कि मौसम अनुकूल होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क का पुर्ननिर्माण किया जाएगा।
इधर बारिश के दौरान मलबा आने से मासी-जालली मुख्य जिला मोटर मार्ग, भाकुड़ा-तल्ली चनोली, सकुना-सल्यूडी, भौनडाडा-मंगरौल मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद है। लोगों को दूसरे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान क्वारब पर भी रुक-रुक कर आवाजाही हुई। इससे पहाड़ के तीन जिलों के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। रानीखेत में 77 एमएम, द्वाराहाट में 4.5 एमएम, जागेश्वर में 31 एमएम, भैंसियाछाना में तीन, शीतलाखेत में दो एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।