{"_id":"6679cca66adfcf334205c4e4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-113665-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: माल रोड पर लगे जाम में फंसे डीएम साहब, पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: माल रोड पर लगे जाम में फंसे डीएम साहब, पुलिस के छूटे पसीने
Tue, 25 Jun 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों पर लगे जाम से आए दिन आम यात्री, पर्यटक जूझते रहते हैं लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। डीएम भी जाम में फंसे तो पुलिस के पसीने छूट गए। आधे किमी लंबे जाम में कार्यालय जा रहे डीएम विनीत तोमर का वाहन ॉफंसा रहा। करीब आधे घंटे तक उन्हें वाहन में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
आम तौर पर आम जनता जाम की समस्या से जूझती है। सोमवार सुबह माल रोड पर जाम लगा रहा। करीब आधे किमी तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कलक्ट्रेट को जा रहे डीएम विनीत तोमर की कार भी जाम में फंसी रही। उनके जाम में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए और वे जाम खुलवाने में जुट गए। इस दौरान डीएम को आधे घंटे तक वाहन में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम खोला तब जाकर डीएम अपने कार्यालय को रवाना हुए। संवाद
सोमेश्वर में एक घंटा फंसे रहे पर्यटक और यात्री
सोमेश्वर। कौसानी-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर सोमेश्वर बाजार में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे जाम लग गया। एक घंटे तक यात्री और पर्यटक जाम में फंसे रहे और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यात्री, पर्यटक और वाहन चालक परेशान रहे। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खोला और आवाजाही शुरू कराई। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि सड़क पर एक वाहन में खराबी आ गई थी। इससे जाम लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
रानीखेत की सड़कों को भी जाम ने जकड़ा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन में पर्यटन नगरी रानीखेत के सदर बाजार में सुबह के समय जाम लग गया। इसमें यात्री और पर्यटक फंसे रहे। जाम लगने से पर्यटकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। 15 मिनट बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खोला और पर्यटक गंतव्य को रवाना हुए।
कोट-
निश्चित तौर पर नगर में जाम की समस्या गंभीर है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करने के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे।
देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा।