{"_id":"680a7befe0292cbdc8076e2f","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-127288-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता से जुड़े किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य बनाएं: बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता से जुड़े किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य बनाएं: बंसल
Thu, 24 Apr 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव पंकज कुमार बंसल ने कलक्ट्रेट में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक ली। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारिता से जुड़े सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी सहकारिता के महत्व को समझकर उसके उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनकी आजीविका संवर्धन का कार्य किया जाए। किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की भौगौलिक परिस्थितियों के अनुरूप फसलों का चयन कर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। अपर सचिव ने ग्राम पंचायतों में डेयरी विकास, मत्स्य एवं कृषि ऋण सहकारी समितियों का गठन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, प्रधानमंत्री जन सुविधा केंद्र, राष्ट्रीय सहकारी का डेटाबेस, नवगठित राष्ट्रीय सहकारी समितियों की सदस्यता आदि कार्यों की समीक्षा की। कलक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने उनका स्वागत किया। उप निबंधक सहकारी समितियां हरीश चंद्र खंडूड़ी ने विभाग के कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।
हिमाद्रि हैंडलूम का भ्रमण किया
अल्मोड़ा। अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने डीनापानी स्थित हिमाद्रि हैंडलूम का भ्रमण किया। महिलाओं की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। बैठक में संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड नीरज बेलवाल, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल, सहायक निबंधक सहकारिता अल्मोड़ा रोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक हिमोत्थान राजेश मठपाल आदि मौजूद रहे।