फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: साढ़े 12 लाख की लिमिट को बढ़ाकर किया था 93 लाख

Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
अल्मोड़ा। नैनीताल बैंक में एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक के शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में दी है और कोतवाली में बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एलआर साह रोड स्थित नैनीताल बैंक के मौजूदा शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी ने तहरीर दी। इसमें बताया कि 17 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2025 तक राहुल पंत यहां बैंक के शाखा प्रबंधक के तौर पर कार्यरत रहे। उनके कार्यकाल के दौरान ऑडिट में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल पंत ने ग्राहक प्रियंक पंत, 401 आम्रपाली सफायर सेक्टर 45 निकट आर्केड सेक्टर 45, नोएडा सेक्टर 37, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश की 10 लाख रुपये की लिमिट अनुमोदित दी। बाद में यह लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 93.50 लाख रुपये कर दी, जबकि बैंक मैनेजर अधिकतम 12.50 लाख रुपये तक की लिमिट मंजूर करने के लिए अधिकृत है। इसके अलावा अन्य ग्राहक शुभम पंत, निवासी धारानौला अल्मोड़ा की भी पहले 10 लाख रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट अनुमोदित की। जिसे बाद में दस लाख से बढ़ाकर 17 लाख रुपये कर दिया।
विज्ञापन

ये दोनों लिमिट बिना आवश्यक कागजातों और ग्राहक की उचित मूल्य की संपत्ति को बैंक हित में बंधक बनाए बगैर बैंक के नियमों के विरुद्ध अनुमोदित की गई हैं। लिमिट अनुमोदित होने के बाद शाखा प्रबंधक राहुल पंत ने ग्राहक प्रियंक पंत से मिलकर अलग-अलग तिथियों में संबंधित खाते से लगभग 93.49 लाख रुपये का लेनदेन किया और धन को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया। इस धोखाधड़ी से बैंक को 91,88,307.87 की हानि हुई है। इसके अलावा दूसरे ग्राहक शुभम पंत की लिमिट से संबंधित खाते से अलग-अलग तिथियों में 16,99,535.50 रुपये तक लेन-देन हुआ और धन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। इससे बैंक को लगभग 9.79 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शाखा प्रबंधक तिवारी ने तहरीर में स्पष्ट किया है कि उक्त दोनों खातों से बैंक को कुल 1,01,67,890.85 रुपये की हानि हुई है, जो गंभीर है। बताया कि इन अनियमितताओं के बाद बैंक अपने स्तर से विभिन्न खातों में जांच कर रहा है। उन्होंने उक्त तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। इधर, मामले पर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -गोपाल दत्त जोशी, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed