{"_id":"67e836e059ad8d5bd2071d3c","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-126118-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क पर लगाया निर्माण सामग्री का ढेर, ठेकेदार का दस हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क पर लगाया निर्माण सामग्री का ढेर, ठेकेदार का दस हजार का चालान
Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सड़क पर भवन निर्माण सामग्री फैलाकर ट्रैफिक और जनमानस के आवागमन में बाधा डालना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने ठेकेदार का 10 हजार रुपये का चालान किया है।
नगर में कई स्थानों पर भवन निर्माता सड़क पर ही रेत, गिट्टी, सरिया और अन्य सामग्री रखकर भवन निर्माण कार्य करा रहे हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी रहती है।
जगह-जगह फैली भवन निर्माण सामग्री लोगों के लिए यातायात में बाधक बनी हुई है। कई बार नगर के मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ धारानौला चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण, रेता-बजरी रखकर जनमानस के आवागमन में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान धारानौला क्षेत्र में सड़क पर रेता, बजरी डालकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले ठेकेदार के खिलाफ धारा 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान किया। साथ ही रेता, बजरी और अन्य सामग्री को सड़क से हटाने के निर्देश दिए।