{"_id":"67c9e3cb82b757051e067fd7","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-125139-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देवीथल में आयोजित शिविर में 24 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देवीथल में आयोजित शिविर में 24 शिकायतें दर्ज
Thu, 06 Mar 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय देवीथल के निकट एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लोगों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 24 शिकायतें दर्ज कीं।
अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जो शिकायतें तत्काल निस्तारित नहीं हो सकीं, उन्हें अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, लमगड़ा ब्लॉक के प्रशासक विक्रम बगड़वाल, जैंती और भनोली के एसडीएम एनएस नगन्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।