{"_id":"677c1a1b492b64b4320c4900","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-122508-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राजपुरा में मंत्री अजय टम्टा का घेराव एसएसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राजपुरा में मंत्री अजय टम्टा का घेराव एसएसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हाथरस से एक टेलीकॉम कंपनी के प्रबंधक का अपहरण और यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ मामले में अल्मोड़ा के युवकों को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने जुलूस निकाला।
उन्होंने पहले यहां पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद अजय टम्टा का घेराव किया। इसके बाद एसएसपी कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। राजपुरा के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर युवकों को मुकदमे से निकलवाने की मांग की। मंत्री ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
पूर्व दायित्वधारी एके सिकंदर पंवार के नेतृत्व में नगर निगम के पास एकत्र हुए राजपुरा के लोगों ने माल रोड पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की गाड़ी रुकवाकर उनका घेराव किया।
विज्ञापन
उन्हें बताया कि अपहरण कांड में स्थानीय युवाओं को झूठा फंसाया गया है। पुलिस असली अपराधियों को बचाकर इन्हें फंसा रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे मुरादाबाद पुलिस से बात करेंगे। किसी को झूठा नहीं फंसने दिया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद सीओ विमल प्रसाद ने उनकी बात सुनी।
फोन पर एसएसपी देवेंद्र पींचा से भी सिकंदर पंवार ने वार्ता कर युवकों को झूठा फंसाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर इस मामले में समुचित कार्रवाई नहीं की गई तो 28 जनवरी को अल्मोड़ा की सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया जाएगा।
अल्मोड़ा से लेकर मुरादाबाद तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अंकित राज, मनीष कुमार, राजिक अंसारी रजा, मोनू कुमार, गंगा पंवार, मनीष, भीमा पंवार, सुधीर कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।