{"_id":"67743380101d9c710901516c","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-122253-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोडवेज की तीन सेवाएं नहीं चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोडवेज की तीन सेवाएं नहीं चलीं
Tue, 31 Dec 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वर्षांत पर भी रोडवेज की तीन सेवाओं का संचालन ठप रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों की तलाश में यात्री स्टेशन पर भटकते रहे।
मंगलवार को रोडवेज की टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली और सायंकालीन देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें नहीं चलने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं। यात्रियों ने काफी देर तक स्टेशन पर बसों का इंतजार किया लेकिन बस नहीं आई तो टैक्सी और केमू की बसों से रवाना हुए। केमू स्टेशन पर भी यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बसों का नियमित संचालन करने की मांग की ताकि आवाजाही के दौरान परेशानी न हो। इधर रोडवेज के एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि बसों का नियमित संचालन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद