फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में लोगों ने निकाला जुलूस

Tue, 10 Dec 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 10 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा/रानीखेत। बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को कई हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे। देवभूमि रक्षा मंच के बैनर तले एकजुट लोगों ने नंदादेवी मंदिर परिसर से जुलूस निकाला। लोगों ने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नंदादेवी से निकला जुलूस नगर के बाजारों से होते हुए चौघानपाटा पहुंचा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों द्वारा एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया जाए जो जांच करे। तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जुलूस में मंच के संयोजक प्रकाश लोहनी, नंदादेवी मंदिर समिति के सचिव मनोज सनवाल, प्रकाश भट्ट, डॉ. जेसी दुर्गापाल, अनूप लाल साह, जगदीश जोशी आदि शामिल रहे। रानीखेत में देवभूमि रक्षा मंच ने जुलूस निकालकर हिंदुओं की सुरक्षा की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय चौक से गांधी चौक तक जुलूस निकाला। जनसभा का आयोजन किया। रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को ज्ञापन देकर ृकार्रवाई की मांग की। वहां अमित, धर्मानंद जोशी, खजान जोशी, गिरीश भगत, मोहन नेगी, नरेंद्र रोतेला, रामेश्वर गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed