{"_id":"6813bad8893dd702a00ec1b4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-127530-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए अल्मोड़ा को हैरिटेज बनाना जरूरी : किरौला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए अल्मोड़ा को हैरिटेज बनाना जरूरी : किरौला
Thu, 01 May 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 01 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यहां धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने नगर निगम की बोर्ड बैठक में अल्मोड़ा को हैरिटेज नगर बनाने पर हुई चर्चा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नगर में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मंच ने भारत सरकार से बनारस की तर्ज पर अल्मोड़ा को मंदिरों की नगरी घोषित करने की मांग की है ताकि नगर का विकास हो।
मंच के संयोजक विनय किरौला ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हैरिटेज नगर की अवधारणा को आगे बढ़ाने की बात नगर निगम के महापौर ने बोर्ड बैठक में कही है जो महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य कदम है। इससे नगर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। किरौला ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021 में पौड़ी को हैरिटेज नगर बनाने की घोषणा के बाद से मंच लगातार सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा को हैरिटेज नगर बनाने की मांग उठाता आ रहा है।
उनके नेतृत्व में पूर्व में सभी वार्डों में सात दिनी पद यात्रा निकालकर जनता को जागरूक भी किया था। कहा कि मंच अल्मोड़ा के समृद्धशाली इतिहास, संस्कृति, स्थापत्य और ऐतिहासिकता को देखते हुए यह मांग उठा रहा है। मंच मंदिरों के शहर के रूप में विकसित करने की मांग भी प्रमुखता से उठा रहा हैै। इस दौरान पार्षद कमला किरौला, पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक जेसी दुर्गापाल, मोहित साह, सुजीत टम्टा व शोभा रावत आदि भी मौजूद रहे। संवाद