फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: ‘रामगंगा मेरा सम्मान-गैरसैंण मेरा स्वाभिमान’ यात्रा निकाली

Sun, 27 Apr 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘’रामगंगा मेरा सम्मान-गैरसैंण मेरा स्वाभिमान’’ यात्रा भिकियासैंण से शुरू हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कई वरिष्ठ नेताओं समेत कई क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के जरिये गैरसैंण की निरंतर उपेक्षा को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। कई बिंदुओं की ओर सरकार का ध्यान खींचा गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह हरीश रावत भिकियासैंण पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम बडियाली चौराहे पर एकत्रित हुआ और सांकेतिक चक्काजाम किया। इसके बाद यात्रा का आगाज हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले हरीश रावत ने भिकियासैंण बाजार में जनसंपर्क किया और लोगों को यात्रा का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गंगा की सहायक नदियों के निरंतर घटते जल स्तर पर ध्यान खींचने, राज्य में जमीनों की अंधाधुंध बिक्री पर रोक लगाने तथा नियोजित विकास के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उत्तराखंडियों का स्वाभिमान स्थल गैरसैंण की निरंतर उपेक्षा के प्रति आक्रोश भी इस यात्रा के जरिये व्यक्त किया जा रहा है।

रावत ने कहा कि इस क्षेत्र की रामगंगा, विनोद, गगास, कोसी, पनार, स्वाल, लखौरा, बसकनिया आदि नदियों का जल स्तर निरंतर गिर रहा है।
इस तरफ सरकार का ध्यान खींचा जा रहा है। यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, रामनगर पालिकाध्यक्ष मो. अकरम, चिलियानौला पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, ताड़ीखेत के ब्लाक प्रशासक हीरा रावत, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, गंगा पंचोली, नारायण सिंह रावत समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed