{"_id":"68092eb8a90be66908078e17","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-127232-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्षेत्रवासी आवाज उठाते आ रहे, मगर नहीं सुधरी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्षेत्रवासी आवाज उठाते आ रहे, मगर नहीं सुधरी सड़क
Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड द्वाराहाट के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत जमीनीवार के लिए बनी पीएमजीएसवाई की सड़क जर्जर है। इसका डामर जगह-जगह उखड़ चुका है जिससे बने गड्ढों से खतरा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क पर डामरीकरण नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन और अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क में वित्तीय वर्ष 2018-19 में डामरीकरण हुआ था और यह डामर कई जगह उखड़ चुका है। इसी मार्ग से ईड़ा जमीनीवार व जमीनीपार के लोगों का आना-जाना होता है। आक्रोश इस बात को लेकर है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कई बार विभाग से शिकायत कर दी है और इसके अलावा क्षेत्र समिति की बैठकों में मामला उठा दिया है। इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठा। करीब सवा तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क की दशा खराब हो चुकी है जिससे लोग परेशान हैं। डामर ही नहीं बल्कि इसके किनारे की दीवार और कल्वर्ट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इधर, ग्राम प्रशासक प्रकाश राम, हेमा देवी,सरपंच चंदन सिंह बिष्ट, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश बुधानी आदि ने सड़क को अविलंब ठीक करने की मांग की है।
रोड निर्माण को पांच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई चल रही है। अब वही इसका कार्य करेगी।
दीपक भट्ट, अपर सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई द्वाराहाट