फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: दन्या में वृद्ध महिला के कर्णफूल लूटे छीना-झपटी करने में दोनों कान फटे

Thu, 10 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
दन्या (अल्मोड़ा)। धौलादेवी क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से एक युवक ने लूटपाट कर उसके सोने के कर्णफूल खींच लिए और भाग गया। इस छीना-झपटी में महिला के दोनों फट गए। सूचना के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना बीते बुधवार की शाम करीब छह बजे के आसपास की है। घटना के बाद महिला कानों का इलाज कराने सीएचसी धौलादेवी पहुंची तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद सीएचसी से दन्या थाने को सूचना मिली कि एक 65 वर्षीय महिला के साथ लूट की घटना हुई है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर दन्या थाने से प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम सीएचसी धौलादेवी पहुंची। पीड़िता बुजुर्ग महिला मधुली देवी पत्नी स्व. दुर्गा दत्त पांडे निवासी ग्राम अंडोली (रिखाड़ी) से पूछताछ की गई। पता चला कि महिला अपने भाई से मिलने धौलादेवी क्षेत्र में आई थी और इसके बाद वह धौलादेवी से पैदल अपने गांव अंडोली को जा रही थी। उसने बताया कि एक अज्ञात युवक काफी देर से उसके आगे-पीछे मंडरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने एकांत पाकर चौना के पास जंगल में वृद्धा को धक्का देकर नीचे गिराया और घसीटकर आगे तक ले गया। इसके बाद उसके दोनों कानों से सोने के कर्णफूल खींच कर ले गया। इस खींचातानी में महिला के दोनों कान फट गए।
बाद में मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। थाना दन्या में धारा 309 (4) (6) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत हुआ।
पुलिस आरोपी युवक की खोजबीन में जुट गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। एक कैमरे में बुजुर्ग महिला के बताए हुलिये में युवक दिखाई दिया।
युवक की पहचान दन्या थानांतर्गत ग्राम गल्ली निवासी बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए देर रात उसके ससुराल ग्राम चौना में दबिश दी गई लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह पुलिस दबिश देने निकली थी कि फल्याट गांव से करीब एक किमी पहले दन्या की ओर आ रहे आरोपी बिशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ से पता चला कि उसने लूटे हुए कर्णफूल अपने ससुराल चौना में छुपाए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों कर्णफूल बरामद कर लिए। पुलिस ने घटना के 16 घंटे बाद मामले का पर्दाफाश कर लिया। उप निरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed