{"_id":"67f80233223c4b236a023263","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-126658-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत तहसील में चार राजस्व उप निरीक्षकों के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत तहसील में चार राजस्व उप निरीक्षकों के हुए तबादले
Thu, 10 Apr 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील अंतर्गत कार्यरत चार राजस्व उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। यह फेरबदल संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के आदेश के तहत हुए हैं।
आदेश के अनुसार कारचूली में तैनात राजस्व उप निरीक्षक डिंपल को नाफण क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। नाफण क्षेत्र में कार्यरत संगीता नेगी को जैना क्षेत्र भेजा गया है। जैना में तैनात प्रदीप गोस्वामी को चौकुनी में स्थानांतरित किया गया है जहां उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से भी संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही चौकुनी में कार्यरत पंकज फर्त्याल को कारचूली का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैना क्षेत्र में नव नियुक्त संगीता नेगी के अवकाश के दौरान उनके कार्यों का संपादन टाना क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक विपुल चौहान अपने क्षेत्र के कार्यों के साथ करेंगे। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिनों के भीतर अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें ताकि कार्यों में कोई व्यवधान न हो और प्रशासनिक सुचारुता बनी रहे। संवाद