{"_id":"6772e123fe09a0c30a0f2fab","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-122221-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ओएफसी कटने से चार घंटे बीएसएनएल सेवा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ओएफसी कटने से चार घंटे बीएसएनएल सेवा धड़ाम
Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा चार घंटे से अधिक समय तक ठप रही। हल्द्वानी के पास ओएफसी कटने से करीब 60 हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
अल्मोड़ा में सोमवार को सुबह नौ बजे बीएसएनएल की लैंडलाइन, इंटरनेट सेवाए धड़ाम हो गई। करीब चार घंटों तक सेवा पूरी तरह ठप रही। जिससे बीएसएनएल से जुड़े 60 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। इंटरनेट नहीं चलने से लोगों के स्मार्ट फोन शोपीस बने रहे, साथ ही साइबर कैफे समेत व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा। लोग हाथों में मोबाइल पकड़े बार- बार सिग्नल आने का इंतजार करते रहे।बीएसएनएल प्रचालन अल्मोड़ा के उपमहाप्रबंधक एसएन रावत ने कहा कि हल्द्वानी के आसपास फाइबर सुबह केबल कट गई थी। इससे जिससे नेटवर्क संबंधी दिक्कतें आई। मौके पर पहुंच कर टीम ने केबल को जोड़कर सेवाएं सुचारु की।