फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटा बत्ती गुल

Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटों से अधिक समय तक बिजली गुल रही। खत्याड़ी सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी चौसली फीडर में खराबी आने से 25000 से अधिक की आबादी परेशान रही। ठंड के बीच लोगों का सहारा बने हीटर, ब्लोअर बंद रहे।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप रहने से बिजली कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। वहीं बिजली की आंख मिचौली से सरकारी, निजी कार्यालय में काम काज प्रभावित हुए।
रविवार को खत्याड़ी सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी चौसली फीडर में खराबी आ गई। इसके चलते शीताखेत, चौसली फिडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों, माल रोड, खत्याड़ी, इंद्रा काॅलोनी, जोशी खोला, कैंट, करबला आदि क्षेत्रों में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। यूपीसीएल ने शटडाउन लेकर चौसली फिडर को शीताखेत फीडर से जोड़कर किसी तरह आपूर्ति बहाल की। इससे दिनभर बिजली की आंख मिचोली से कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुए।
विज्ञापन

वहीं, साइबर कैफे और बिजली कारोबारियों को खासा नुकसान झेलना पड़ा। यूपीसीएल के जेई मनोरंजन वर्मा ने कहा कि खराबी को दूर कर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed