{"_id":"675732908c689d5ba20ff698","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-121145-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे परिसर में चार करोड़ से होगा छात्र- छात्राओं की सुरक्षा का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे परिसर में चार करोड़ से होगा छात्र- छात्राओं की सुरक्षा का इंतजाम
Mon, 09 Dec 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र- छात्राएं जल्द अपने को परिसर के भीतर सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। विवि प्रबंधन की पहल पर छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के लिए चार करोड़ रुपये से परिसर की सुरक्षा दीवार का निर्माण होगा। चहारदीवारी के अभाव में परिसर लावारिस जानवरों का अड्ढा बन गया है। अराजक तत्व भी परिसर संपत्ति को नुकसान पहुंच रहे हैं।
एसएसजे परिसर में सुरक्षा दीवार नहीं होने से परिसर चारों ओर से खुला हुआ है। बाहरी व्यक्ति बेरोकटोक परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। छह हजार से अधिक छात्र- छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है। परिसर लावरिस पशुओं को अड्डा बन गया है। पशु छात्र- छात्राओं पर हमला कर उन्हें चोटिल कर रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से रात में अराजक तत्व परिसर में घुस कर परिसर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विवि ने छात्र- छात्राओं और परिसर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सुरक्षा दीवार बनने से परिसर में लावारिश पशु से मुक्ति मिलेगी।
दो छात्रावास में रह रहीं 200 छात्राएं
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में शैलजा और जियारानी छात्रावास में 200 छात्राएं रह रही हैं। परिसर में सुरक्षा दीवार का निर्माण होने से छात्राओं को राहत पहुंचेगी। छात्रावास और छात्रावास के बाहर छात्राएं अपने को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।
विज्ञापन
- परिसर में सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य के लिए शासन को चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द प्रस्ताव को स्वीकृति मिलेगी।
- डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।