फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: स्वास्थ्य परीक्षण कराने में श्रमिकों के छूटे पसीने

Wed, 26 Jun 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। अब बगैर स्वास्थ्य परीक्षण के श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। मंगलवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय में स्थापित जांच केंद्र पर दूर-दराज से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रमिक पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण वे घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तो कई श्रमिकों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक अब श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट, सिलाई मशीन, बच्चों की छात्रवृत्ति सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है। जिले में श्रम विभाग में 17000 श्रमिक पंजीकृत हैं इनका स्वास्थ्य परीक्षण होना है। इसके लिए जिला मुख्यालय में श्रम प्रवर्तन कार्यालय में जांच केंद्र बनाया गया है जहां स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इधर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों से श्रमिकों को 80 से 120 किमी दूर से जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। मंगलवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय में स्थापित जांच केंद्र में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रमिक पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से उनके लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराना चुनौती बना रहा। कई श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तो कई श्रमिकों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। सल्ट, चौखुटिया, भिकियासैंण, लमगड़ा सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण न होने से उन्हें होटलों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र खोलने की मांग
अल्मोड़ा। श्रमिकों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराना चुनौती बन गया है। ऐसे में उन्होंने जिले के अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि वे अधिक किराया देकर लंबा सफर तय करने के बाद श्रम कार्यालय पहुंच रहे हैं। कई बार परीक्षण न होने से उन्हें होटलों में ठहरना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिलती।

बोले श्रमिक
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 50 किमी दूर काफलीखान से जिला मुख्यालय आना पड़ा। यहां भी भीड़ अधिक होने से लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थानीय स्तर पर इसकी सुविधा मिलने से राहत मिलती।

धर्मेंद्र सिंह, काफलीखान।

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सुबह ही श्रम कार्यालय पहुंच गई थी। इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अब देर रात तक घर वापसी होगी।
पुष्पा देवी, लमगड़ा।

कोट-
श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है। फिलहाल श्रम कार्यालय में इसकी सुविधा है। यहां पहुंचे सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
-राव्या, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed