{"_id":"6817aa9fb38e5307be0c87ca","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-231-1-shld1005-115297-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: थाला सोलर पंपिग योजना को ठीक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: थाला सोलर पंपिग योजना को ठीक करने की मांग
Sun, 04 May 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। थाला ग्राम पंचायत के लिए बनी सोलर पंपिंग योजना को ठीक करने की मांग के लिए ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से पेयजल योजना को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017-18 में पेयजल योजना का निर्माण कार्य किया गया था। मार्च 2025 में योेजना खराब हो गई थी जिसे ठीक कर लिया गया था। 10 अप्रैल को बिजली गिरने के कारण योजना खराब हो गई है। इस कारण ग्रामीणों के घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही है। वह कई बार विभाग से पेयजल योजना को ठीक करने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना को ठीक करने की मांग की है। पत्र में ग्राम पंचायत प्रशासक अंबिका देवी, बसंती देवी, कुंवर राम, हरीश राम,नेहा देवी, विमला देवी, राजेंद्र सिंह सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।